क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं;2. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के केवटी प्रखंड अंतर्गत पिलखवाड़ा बिशनपुर वार्ड स० 12 ईदगाह के सामने खिरमा एवं सिंघवाड़ा प्रखंड के सिमरी, माधोपुर में अब तक उक्त अभियान का शुरुआत नहीं किया गया हैं, जिस कारण भू-माफियाओं के द्वारा सरकारी और सार्वजानिक उपयोग की भूमि (जैसे- रास्ते,जल निकासी स्रोत ) का आतिक्रमण कर अवैध निर्माण कर लिया गया हैं;यदि उपर्युक्त खंडो के उतर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार केवटी एवं सिंघवाड़ा प्रखंड अंतर्गत अतिक्रमण किए गए भूमि को चिन्हित कर कब तकअतिक्रमण मुक्त कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?