क्या मंत्री, राजस्व एवं भुमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला में तेघड़ा प्रखंड अंर्गत निपनियां मधुरापुर गुप्ता बांध पर वर्ष 1995 से विस्थापित लगभग 200 अनुसूचित जाति के परिवार झोपड़ी बनाकर गुजर बसर करने के लिये मजबूर है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त विस्थापित परिवारों को जमीन उपलब्ध करा कर पुर्नवासित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?