क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के धोघरडीहा अंचलान्तर्गत ग्राम पंचायत राज बसुआरी के पिपरा कमलपुर गाँव में खेसरा संख्या – 180 पर पंचायत के द्वारा सरकारी शौचालय के निर्माणार्थ उपलब्ध भूमि पर अनाधिकृत रूप से दबंग व्यक्ति द्वारा घर बना लिया गया है, जिसके आलोक में अंचलाधिकारी, धोघरडीहा द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए ज्ञापांक सं०-312 दिनांक-05.08.24 द्वारा नोटिस निर्गत किया गया है, परन्तु अभी तक अतिक्रमण नहीं हटा है, यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त जमीन पर अतिक्रमण को हटाने का विचार रखती हैं, नही तो क्यों ?