क्या मंत्री, कृषि विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि राज्य में दाल,तिलहन एवं खाद्य तेल जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थों के उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार द्वारा किसानों को उनकी खेती के लिए प्रोत्साहित करने की कार्ययोजना नहीं रहने से किसान इसकी खेती से विमुक्त हो रहे है, जिससे इसके आयात पर निर्भरता बढ़ रही है ,यदि हाँ तो सरकार कब तक इस दिशा में कार्ययोजना बनाकर किसानों को इसकी खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने का विचार रखती है नहीं तो क्यों?