क्या मंत्री शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—1.क्या यह बात सही है कि जिला समस्तीपुर के रोसड़ा प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय एरौत, उच्च विद्यालय बैजनाथपुर एवं वारीशनगर प्रखंड स्तिथ भागवत ठाकुर उच्च विद्यालय किशनपुर सहित पांच उच्च विद्यालयों के भवन 80 से 100 वर्ष पुराने एवं जर्जर स्थिति में हैं तथा बढ़ती हुई विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त कक्षाओं एवं आधारभूत सुविधाओं का अभाव है, के साथ अतिरिक्त कक्षाओं, पुस्तकालय, प्रयोगशाला एवं खेल मैदान का निर्माण नहीं हो पा रहा है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त सभी सरकारी विद्यालयों में नए भवनों एवं खेल मैदान के निर्माण हेतु कोई समयबद्ध कार्ययोजना बनाना चाहती है, नही तो क्यों ?