Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1602Starred Question Listed

गैस एजेंसी से मुआवजा दिलाना ।

श्री अखतरूल ईमान (56) (अमौर) खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग 19 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री , खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिलान्तर्गत अमौर प्रखण्ड के धुरपेली पंचायत, वार्ड नं0-17, ग्राम-बलवाटोली सहनगांव में 26 अप्रैल 2025 को गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मृत्यु हो गयी थी, किन्तु गैस एजेंसी द्वारा अस्पताल से सांठ-गांठ कर मेडिकल रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हृदयगति रूक जाना दिखाया गया जिससे पीड़ित परिवार वालों को गैस एजेंसी की ओर से मुआवजा राशि का भुगतान नहीं हो पाया है;2. क्या यह बात सही है कि पुलिस ने भी अपनी रिपोर्ट में चारों लोगों की मृत्यु का कारण गैस सिलेंडर का फटना बताया है;यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारातमक हैं, तो सरकार कब तक पीड़ित परिवारों को गैस एजेंसी से मुआवजा दिलाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
19 फरवरी 2026
Member
श्री अखतरूल ईमान (56) (अमौर)
Department
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
Ministry
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
MLA Profile
AKHTARUL IMAN (56)
AKHTARUL IMAN (56)
Party
All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen
Constituency
Amour-Purnia (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
07 Mar 1964
Address
Village- Maudho, Post Office- Maudho, Police Station- Kochadhaman, District- Kishanganj, Bihar, Pin-855115