क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत नगर पंचायत नरपतगंज में मुत्तिधाम नहीं होने से वहाँ के निवासियों को अंतिम संस्कार करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक नगर पंचायत नरपतगंज में मुत्तिधाम का निर्माण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?