क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे किस्थानीय दैनिक समाचार पत्र दिनांक-24.12.2025 को प्रकाशित शीर्षक ‘पोठिया रेफरल अस्पताल का नहीं हो सका उद्घाटन, भवन खंडहर में तबदील’ के आलोक में क्या मंत्री स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत रेफरल अस्पताल पोठिया के भवन का निर्माण विगत 30 वर्ष पूर्व होने के बावजूद उदघाटन नहीं होने के कारण खंडहर में तबदील में हो गई है,2. क्या यह बात सही है कि सिविल सर्जन कार्यालय, किशनगंज द्वारा दिनांक-2.12.2025 को निर्गत किशनगंज जिला में प्रतिनियुक्त चिकित्सकों के स्वीकृत पद की सूची के अनुसार रेफरल अस्पताल, पोठिया में चिकित्सकों के स्वीकृत 4 पद के विस्द्ध एक (01) चिकित्सक पदस्थापित है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक रेफरल अस्पताल पोठिया के भवन का पुनर्निर्माण कराकर अविलंब संचालन का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?