क्या मंत्री,स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत बोचहां स्वास्थ्य केंद्र का भवन एवं बाउंड्री नहीं रहने के कारण स्वास्थ्य कर्मियों एवं रोगियों को काफी परेशानी हो रही है, यदि हाँ तो सरकार कबतक, उक्त स्वास्थ्य केंद्र बोचहां के भवन एवं बाउंड्री का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?