क्या मंत्राी, स्वास्थ्य विभाग यह बताने की कृपा करें किः-1.क्या यह बात सही है कि नालान्दा जिलान्तर्गत आस्थावॉ प्रखंड मुख्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है,2.क्या यह बात सही है कि उक्त स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण दिसम्बर 2025, में पूरा कर लिया जाना था,3.क्या यह बात सही कि संवेंदक द्वारा कार्य को विलम्ब से करने एवं किए गये निर्माण कार्य का प्राक्कलन के अनुरूप नहीं होने के कारण जनता में काफी आक्रोश है,4.यदि उपर्युक्त खण्डो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार संवेदक के विरूद्व कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुरूप कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों ?