क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि राज्य में वर्ष 2015 में लगभग 21,000 तथा वर्ष 2022 में लगभग 32,000 ग्रामीण चिकित्सकों को सरकार द्वारा निबंधित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्य करने की अनुमति दी गई थी तथा एन.आई.ओ.एस. के माध्यम से परीक्षा लेकर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया गया था,2. क्या यह बात सही है कि प्रशिक्षण उपरांत उक्त ग्रामीण चिकित्सकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रमाण-पत्र (Government of Bihar Certificate) निर्गत किया गया था और उन्हें 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के बाद बहाली की बात कही गयी थी किन्तु निर्धारित अवधि पूर्ण हो जाने के बावजूद अब तक उनकी बहाली नहीं की गई है,3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारतात्मक है तो क्या सरकार राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु उक्त प्रशिक्षित एवं प्रमाण-पत्रधारी ग्रामीण चिकित्सकों की बहाल करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?