क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला अंतर्गत दाउदनगर अनुमंडल के अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस की सुविधा उपलब्ध नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल N.H. 139 के समीप है, किन्तु सड़क दुर्घटना एवं अन्य कारणों से मृत व्यक्तियों को अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस नहीं रहने से औरंगाबाद जिला मुख्यालय जाना पड़ता है जिससे आम नागरिकों को काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडोें का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्ता अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस की सुविधा उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?