Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1798Starred Question Listed

अस्पताल सुव्यवस्थित करना

श्री अभिषेक रंजन (07) (चनपटिया) स्वास्थ्य विभाग 20 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.  क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत चनपटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक पदस्थापित नहीं है तथा बच्चों के लिए मात्र एक चिकित्सक पदस्थापित हैं, जो ज्वाइनिंग के दिन से ही मातृत्व अवकाश पर हैं, जिससे महिला एवं बाल मरीजों को गंभीर परेशानी हो रही है,2.  क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल में सीटी स्कैन एवं अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध नहीं है तथा वार्ड बॉय, ड्रेसर और ओटी असिस्टेंट के पद रिक्त हैं जबकि नियमानुसार 16 एएनएम की आवश्यकता के विरुद्ध मात्र 4 ही कार्यरत है, साथ ही 4 एमबीबीएस चिकित्सकों के स्वीकृत पद के विरुद्ध केवल 2 चिकित्सक पदस्थापित हैं और अस्पताल भवन जर्जर अवस्था में है,3.  यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त केंद्र मे मरीजों की सुविधा हेतु चिकित्सकों, स्टाफ, जाँच सुविधाओं की बहाली एवं भवन मरम्मत का विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
20 फरवरी 2026
Member
श्री अभिषेक रंजन (07) (चनपटिया)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य विभाग
MLA Profile
ABHISHEK RANJAN (07)
ABHISHEK RANJAN (07)
First-Time Elected
Party
Indian National Congress
Constituency
Chanpatia - West Champaran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Bhaisahi, Post-Laxmipur, P.S.-Chanpatia, District-West Champaran
MLA History by Assembly
Assembly 14
Shri Satish Chandra Dubey (07)
Bharatiya Janata Party
Assembly 15
Shri Chandramohan Rai (07)
Bharatiya Janata Party
Assembly 16
Shri Prakash Rai (07)
Bharatiya Janata Party
Assembly 17
Umakant Singh (07)
Bharatiya Janata Party
Assembly 18This Question
ABHISHEK RANJAN (07)
Indian National Congress