स्थानीय दैनिक समाचार पत्र प्रकाशित शीर्षक ‘‘बिजली तार की चोरी से पटवन कार्य में हो रही परेशानी’’ के आलोक में क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला अंतर्गत सौर प्रखण्ड में चंदौर पूर्व के बेलदारी एवं बधनाहा आदि क्षेत्रों के बहियार में चोरों द्वारा रात में बिजली तार काट लिया जाता है, जिस कारण स्थानीय किसानों के द्वारा कई बार बिजली तार लगाने की मांग विभाग से की गयी, लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं ली गयी है, जिससे किसानों को फसल पटवन में परेशानी होती है, यदि हाँ तो सरकार बिजली तार चोरी रोकवाने के लिये कौन सी कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?