क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के कुटुम्बा प्रखण्ड अन्तर्गत श्री कल्पवृक्षधाम कृष्णपुरी परता वर्षो पुरानी प्राचीनतम धार्मिक स्थल है तथा उक्त पर्यटन स्थल पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन मेला लगता है जिस कारण काफी भीड़ होती है एवं उक्त स्थल पर हर वर्ष जनसहयोग से महोत्सव मनाया जाता है यदि हाँ तो क्या सरकार श्री कल्न्पवृक्षधाम कृष्णपुरी परता को पर्यटन के कलेण्डर में शामिल करने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?