क्या मंत्री, उच्च शि़क्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे की -1. क्या यह बात सहीं है कि औरंगाबाद जिला के कुटुम्बा विधान सभा क्षेत्र में एक भी डिग्री महाविद्यालय नहीं हैं ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्थान पर डिग्री महाविद्यालय नहीं होने से छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में कठिनाई होती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार कुटुम्बा विधान सभा क्षेत्र के प्रखण्ड देव के डुमरी लाईन में एवं नवीनगर के टण्डवा में डिग्री महाविद्यालय खोलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?