क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मुंगेर विधानसभा के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत हरिणमार ग्राम पंचायत सहित पाँच पंचायत भौगोलिक रूप से गंगा नदी के उस पार दियारा क्षेत्र में अवस्थित है, जहाँ की आबादी लगभग 60-70 हजार के करीब है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त पंचायतों के लोगों को ईलाज के लिए आकस्मिक स्थितियों में जिला अथवा रेफरल अस्पताल पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिसमें कई बार मरीजों को ससमय ईलाज न मिल पाने के कारण जान से हाथ धोना पड़ता है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार हरिणमार ग्राम पंचायत में 40 बिस्तरों वाला एक CHC/रेफरल अस्पताल बनाने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?