क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करें किः-क्या यह बात सही है कि नालान्दा जिलान्तर्गत बिन्द एवं आस्थावॉ प्रखंड के क्रमशः स्वास्थ्य उपकेन्द्र उत्तरथू स्वास्थ्य उपकेन्द्र, नोआवॉ, हेल्थ एवं वेलनसे सेन्टर, चुलीहारी सहित अन्य का निर्माण कार्य दिनांक-31.12.2025 तक पूरा कर लिया जाना था परन्तु अभी तक निर्माण कार्य का शुभारंभ भी नहीं हो पाया है,यदि हाँ तो सरकार निर्माण ऐजेन्सी के साथ-साथ संवेदक के विस्द्ध कार्रवाई करते हुए उक्त भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?