क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा किशनगंज जिले में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थापित करने की स्वीकृति वर्ष-2025 में ही प्रदान की जा चुकी है;2. क्या यह बात सही है कि स्वीकृति के बाद अब तक भूमि का चयन कर विभाग को हस्तांतरित नहीं किये जाने के कारण निर्माण कार्य अधर में लटका है;3. क्या यह बात सही है कि कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाटकोई कलां पंचायत में उपलब्ध सरकारी भूमि (जो पूर्व में AIIM के लिये प्रस्तावित थी और आवागमन की दृष्टि से जिले के केंद्र में स्थित है) पर उक्त मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु उपर्युक्त है,4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार कबतक उक्त भूमि पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?