क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग , यह बतलाने की कृपा करेंगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अन्तर्गत पीरपैंती प्रखंड में ग्राम पंचायत रिफातपुर सिमानपुर के ग्राम-सादीपुर में काफी वर्षों से उपस्वास्थ्य केन्द्र संचालित है, लेकिन उक्त केन्द्र का अपना भवन नहीं होने के कारण कठिनाई होती है एवं मरीजों को ससमय स्वास्थ्य लाभ नही मिल पाता है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त केन्द्र के लिए जमीन स्व० रामेश्वर नारायण सिंह, के द्वारा दिनांक-24.11.1984 ई० में महामहिम 'राज्यपाल' के नाम दान स्वरूप दिया है, जिसका खाता सं०-157 खेसरा सं०-230 रकवा- 24 डिसमिल है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त केंद्र के भवन का निर्माण कब तक कराने की विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?