क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत सोनपुर रेफरल अस्पताल में पोस्टमार्टम की व्यवस्था नहीं है;2.क्या यह बात सही है कि सारण जिला मुख्यालय शवगृह (पोस्टमार्टम हाउस) से सोनपुर की दूरी 50 किलोमीटर से अधिक है, जिससे पीड़ित परिवार को पोस्टमार्टम कराने में कठिनाई होती है एवं मृत शरीरों के पोस्मार्टम के लिए बगल के जिला में जाना पड़ता है, जिससे प्रशासनिक स्वीकृति की समस्या होती है,3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारत्मक है तो क्या सरकार सोनपुर रेफरल अस्पताल में पोस्टमार्टम की व्यवस्था करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?