क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि कैमूर जिला में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल नहीं होने के कारण गम्भीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को निकट के राज्य उ0प्र0 मे ईलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे मरीजों को मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार कैमूर जिले में एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यो?