क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के बिहपुर विधान सभा अंतर्गत तीनों प्रखण्डों में सिंचाई हेतु कृषि फीडर के लिए Cobcon और मिश्री लाल Agency को चयनित किया गया है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों एजेन्सी के लापरवाही के वजह से अभी तक खेतों में विद्युतीकरण कार्य अधूरा है, जिसके कारण किसानों को भारी क्षति हो रही है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक इसकी जाँच कराकर किसानों के खेत में विद्युतीकरण कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?