क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि -1. क्या यह बात सही है कि दरंभगा जिलान्तर्गत अलीनगर विधान सभा क्षेत्र के घनश्यामपुर प्रखण्ड में उप स्वास्थ्य केन्द्र कोर्थू अवस्थित है जो विगत 10 वर्षो से जर्जर है तथा चिकित्सकों के घोर अभाव के कारण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रभावित हो रही है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्वास्थ्य केन्द्र पर लगभग 40000 लोगों की आबादी निर्भर है, जहाँ चिकित्सकों, नर्सो व स्वास्थ्यकर्मियों का पदस्थापन स्वीकृत पद के अनुरूप नहीं होने एवं एएनएम का 10 वर्षो से अन्यत्र पदस्थापन होने से मारीजो को असुविधा होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त स्वास्थ्य केन्द्र, कोर्थू में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति के साथ जर्जर भवन के निर्माण कराते हुए अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र में परिवर्तित कराने का विचार रखती है हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?