क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियाँ जिलान्तर्गत प्रखंड रूपौली के पंचायत डोभा मिलिक एवं रामपुर परिहट के किसानों ने कृषि सिंचाई हेतु विधुत उपभोक्ता का मानक पुरा किया है,2. क्या यह बात सही है कि कृषि विधुत उपभोक्ता बनने के बाद भी किसानों के खेतो तक पोल तार एवं ट्रांसफार्मर कि आपूर्ति नहीं हुई है, जिससे किसानों को सिंचाई करने में काफी कठिनाई होती है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त पंचायत में पोल , तार एवं ट्रांसफार्मर लगवाने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?