क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जी जिला के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत 'दिवनियाँ' पंचायत के शिवगंज बाजार का अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र वर्षों से एक जर्जर सामुदायिक भवन में चल रहा है,2. क्या यह बात सही कि मोहनपुर प्रखंड के डंगरा बाजार का अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र भवन की कमी के कारण अव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है, जिस कारण स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा प्रदान करने में असुविधा हो रही है,3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त दोनों अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों के लिए नए भवन निर्माण का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?