क्या मंत्री स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि अनुमंडलीय अस्पताल, झंझारपुर सबसे पुराना एवं बड़ा अस्पताल है,जहाँ 4 प्रखडों के मरीजों का ईलाज किया जाता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल में आधारभूत स्वास्थ्य सुविधा यथा आधुनिक उपकरण, विशेषज्ञ चिकित्सक, दक्ष तकनीशियन आदि अन्य सुविधाओं के अभाव में अधिकांश रोगियों को अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार अनुमंडलीय अस्पताल, झंझारपुर में आधुनिक चिकित्सा सेवा सुचारू रूप से उपलब्ध कराने का विचार रखती है , यदि हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों?