क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के नए भवन के निर्माण का कार्य विगत 6 माह से निविदा प्रक्रिया में लंबित है,2. क्या यह बात सही है कि बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के परिसर स्थित रेफरल अस्पताल में ही अस्पताल संचालित हो रहा था, जिसे नए भवन के निर्माण कार्य के कारण तोड़ दिया गया है, जिससे पुराने जर्जर अनुमंडलीय अस्पताल के भवन में ही अस्पताल संचालित हो रहा है, जिस कारण मरीजो एवं चिकित्सकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?