क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत सन्हौला प्रखंड के ग्राम पंचायत धुआबै (ग्राम-धुआबै) में माह सितंबर 2023 से उप-स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शुरू होने के पश्चात लगभग ढाई वर्ष बीत जाने के उपरांत भी उक्त स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अब तक अधूरा पड़ा है, जिसके कारण स्थानीय आबादी को प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त जन-स्वास्थ्य परियोजना को कब तक पूर्ण कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों?