क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अंतर्गत कस्बा विधानसभा क्षेत्र के कस्बा, श्रीनगर एवं जलालगढ़ प्रखंडों की जनसंख्या एवं भौगोलिक विस्तार के कारण निकटतम अनुमंडल कार्यालय की दूरी अधिक होने से नागरिकों को प्रशासनिक एवं राजस्व सेवाओं हेतु काफी कठिनाई होती है;2. यदि हाँ, तो क्या सरकार पूर्णिया जिला अंतर्गत कस्बा को नए अनुमंडल के रूप में स्थापित करने का विचार रखती है, नही तो क्यों?