क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अंतर्गत कस्बा विधानसभा क्षेत्र के कस्बा नगर में महावीर चौक से रानी सती चौक (वार्ड 11, 25, 26) तक एवं गढ़बनैली मेन मार्केट ओवरब्रिज से दीक्षित मार्केट (वार्ड 10, 11, 12) तक पक्की नाला का निर्माण नही होने से जलजमाव के कारण नागरिकों एवं व्यापारियों को आवागमन में काफी कठिनाई होती है तथा बाजार क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियाँ एवं दैनिक जनजीवन प्रभावित होता है; यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त क्षेत्रों में पक्की नाला का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?