Back to Legislative Questions Repository
Q.No 604Starred Question Listed

विकसित करना

श्री नितेश कुमार सिंह (58) ( कसबा) पर्यटन विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अंतर्गत कस्बा विधानसभा क्षेत्र के जलालगढ़ प्रखंड में गंगा सागर पोखरा के निकट स्थित माँ जीवच्छ माता स्थान एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है जहाँ वार्षिक महोत्सव के अवसर पर विभिन्न राज्यों से 50,000 से अधिक श्रद्धालु एवं पर्यटक आते हैं तथा इससे सरकार को प्रतिवर्ष लगभग 4-5 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त धार्मिक स्थल पर पहुँच मार्ग की दयनीय स्थिति, पोखरे की अस्वच्छता, उचित स्नान घाट का अभाव एवं श्रद्धालुओं के लिए विश्राम एवं बैठने की सुविधा न होने के कारण पर्यटकों को काफी कठिनाईयाँ होती है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उक्त स्थल पर पहुँच मार्ग की सुधार, पोखरे की सफाई, स्नान घाट एवं विश्राम सुविधाओं का निर्माण कर इसे पर्यटन स्थल के रूप में कबतक विकसित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
श्री नितेश कुमार सिंह (58) ( कसबा)
Department
पर्यटन
Ministry
पर्यटन विभाग
MLA Profile
NITESH KUMAR SINGH (58)
NITESH KUMAR SINGH (58)
Party
Lok Janshakti Party (Ram Vilas)
Constituency
Town - Purnia (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Kaptanpara, Khuskibag, Purnia East, PS Sadar, District - Purnia, Bihar Pin- 854305