क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिलान्तर्गत हरनौत प्रखण्ड के ग्राम पंचायत सरथा का स्थानांतरण प्रखण्ड चण्डी से बिहार सरकार के गजट का ज्ञापांक-432027 दिनांक-31/03/2021 के द्वारा किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि ग्राम पंचायत सरथा का स्थानांतरण प्रखण्ड हरनौत में हो जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग, शिक्षा विभाग, लघु सिंचाई विभाग, ग्रामीण विकास विभाग एवं कृषि विभाग का कार्य अभी तक प्रखण्ड चण्डी से ही होता है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार ग्राम पंचायत सरथा के उक्त सभी विभागों को प्रखण्ड हरनौत में कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?