क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के चकिया प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक +2 विद्यालय रामकरण पकड़ी में भवन की कमी है जिससे वर्ग 9 से 12 के कक्षा संचालन में कठिनाई होती है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय में भवन निर्माण के लिए भूमि पर्याप्त है जिसका खाता 117 खेसरा 576 रकबा 1 एकड़ 36 डिसमिल है एवं इस संदर्भ में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका के पत्रांक 46 दिनांक 12 जनवरी 2026 के माध्यम से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा पूर्वी चंपारण मोतिहारी को अवगत कराया गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त विद्यालय में भवन निर्माण कराने का विचार रखती है ,हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?