क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला के प्रखंड बोधगया के ग्राम पंचायत- गाफा खुर्द के ग्राम-खरसौत की जनसंख्या 500 है एवं ग्राम पंचायत- मोचारिम के ग्राम-छोटकी बभनी की जनसंख्या 550 रहने के बावजूद भी प्राथमिक विद्यालय के अभाव में छात्र-छात्राओं को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है ; यदि हां तो सरकार ग्राम पंचायत-गाफा खुर्द के ग्राम-खरसौत एवं ग्राम पंचायत-मोचारिम के ग्राम-छोटकी बभनी में नये प्राथमिक विद्यालय के स्थापना की स्वीकृति का विचार रखती है, हां तो कब तक नहीं तो क्यों ?