क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि गया जी जिला के फतेहपुर प्रखण्ड अन्तर्गत सिर्फ 2 पी.एस.एस. कार्यरत है जिसके कारण स्थानीय जनता को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है?2. क्या यह बात सही है कि लगभग 93 कि.मी. की विशाल ग्रामीण व अर्द्धशहरी परिधि में बिजली सप्लाई इन दो पी.एस.एस. पर निर्भर है;3. क्या यह बात सही है कि नई दिल्ली कोलकत्ता ग्रौंड कोर्ड रेल लाईन दो हिस्सों में बंटा हुआ है और दोनों पी.एस.एस. रेल लाईन उत्तर क्षेत्र में है दक्षिण क्षेत्र विशेषकर नौडीहा, झुरांग, जयपुर, घरहारा कला, चरोखरी एवं सलैया पंचायत में बिजली का सप्लाई सहीं से नहीं रहता है?4. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उपरोक्त प्रखण्ड में एक और पी.एस.एस. का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?