क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जी जिला के बोधगया नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत अमवां पईन के पक्कीकरण कार्य की स्वीकृति वर्ष 2023-24 में प्रदान की गई है, जिसकी लम्बाई 600 मीटर है, जिसमें अबतक मात्र 200 मीटर ही कार्य कराया गया है, जिसके कारण आमजनों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार शेष बचे हुए कार्य को पूर्ण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?