क्या मंत्री,स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत जोकीहाट प्रखंड के स्वास्थ्य उपकेन्द्र, पछियारी पिपरा में भवन नहीं है जिसके कारण उक्त स्वास्थ्य उपकेन्द्र एक कमरे के निजी भवन में चलाया जा रहा है जिससे रोगियों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को काफी कठिनाई होती है,यदि हाँ तो सरकार कब तक, उक्त स्वास्थ्य उपकेन्द्र के भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?