क्या मंत्री, खेल विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे की क्या यह बात सही है कि कैमूर जिला के मोहनिया विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत कराना पंचायत के नट्या गाँव में स्कूल के पास खेल मैदान के नाम पर जमीन उपलब्ध है; जिसमें आस पास के सभी गाँव के बच्चों को खेल स्टेडियम नहीं होने की वजह से असुविधा का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो क्या सरकार नट्या गाँव में स्टेडियम का निर्माण कराने का विचार रखती है ,नहीं तो क्यों।