क्या मंत्री,खेल विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिले के सुलतानगंज प्रखंड में अंगीभूत मुरारका कॉलेज, सुलतानगंज में कला, विज्ञान एवं कामर्स निकायों में ऑनर्स स्तर की पढ़ाई होती है;2.क्या यह बात सही है कि उपरोक्त कॉलेज में लगभग 5000 विद्यार्थी पढ़ाई करते है;3.क्या यह बात सही है कि इस कॉलेज में एक भी इनडोर स्टेडियम नहीं रहने से छात्र -छात्राओं को इनडोर गेम की तैयारी करने में दिक्कत होती है;4.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो, क्या सरकार उक्त महाविद्यालय में एक इनडोर स्टेडियम का निर्माण कराने का विचार रखती है, हां,तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?