क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय का मुरारका महाविद्यालय सुलतानगंज में आर्ट्स, साइंस एवं कामर्स संकायों में केवल आनर्स स्तर तक की पढ़ाई होती है;2. क्या यह बात सही है कि उपरोक्त महाविद्यालय पिछड़े, अत्यंत पिछड़े, दलित तथा कमजोर सवर्ण बहुल क्षेत्र में स्थित है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार मुरारका कॉलेज सुलतानगंज में स्नातकोत्तर (पी.जी.) की पढ़ाई चालू कराना चाहती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?