क्या मंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला अन्तर्गत मढ़ौरा से छपरा गौरा से छपरा के बीच प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं एवं छात्राएं यात्रा करती हैं एवं उन्हें सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा, संबंधी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है;2. यदि हाँ, तो क्या सरकार महिलाओं तथा छात्राओं की सुरक्षित, सुलभ एवं सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उदेश्य से उक्त दोनों मार्गों पर महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा का संचालन कराने का विचार रखती है, हाँ ,तो कबतक, नहीं तो क्यों?