क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अंतर्गत कसबा विधानसभा क्षेत्र के जलालगढ़ प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पोड़ा (UDISE: 10091203701), पंचायत रामदेली एवं श्रीनगर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नयानगर मुसहरी (UDISE: 10091300305), पंचायत सिंघिया में चहारदीवारी, शौचालय, पेयजल, बेंच-डेस्क एवं रसोईघर जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सुविधाओं के अभाव में छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में कठिनाई होती है तथा विद्यालयों में नामांकन एवं उपस्थिति प्रभावित हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उक्त विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं कबतक उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?