क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि गयाजी जिलान्तर्गत वजीरगंज प्रखंड के महुएत पंचायत के ग्राम पाले में विभाग द्वारा दिनांक-21.06.2007 को अतिरिक्त प्रा० स्वा० केंद्र की स्वीकृति प्रदान की गयी है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण हेतु जिला स्वास्थ्य समिति, गयाजी द्वारा स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार एवं बी०एम०एस०आई०सी०एल०, पटना को जमीन उपलब्ध करा दी गयी है,3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जनहित में उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?