Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2086Starred Question Listed

कक्षा का निर्माण

श्रीमती संगीता देवी (65) (बलरामपुर) शिक्षा विभाग 24 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अंतर्गत बलरामपुर एवं बारसोई प्रखण्ड की सभी पंचायतों में संचालित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के अनुपात में वर्ग कक्षा की कमी है;2.क्या यह बात सही है कि वर्ग कक्षा की कमी के कारण कई विद्यालयों में एक ही कमरे में अनेक कक्षाएँ संचालित की जा रही हैं अथवा विद्यार्थियों को बरामदे/अस्थायी व्यवस्था में पढ़ाई करने को विवश होना पड़ रहा है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर  स्वीकारात्मक है तो सरकार द्वारा अब तक इस समस्या के समाधान हेतु क्या ठोस कदम उठाए गए हैं क्या सरकार द्वारा इन विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्षा का निर्माण कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 फरवरी 2026
Member
श्रीमती संगीता देवी (65) (बलरामपुर)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
SANGITA DEVI (65)
SANGITA DEVI (65)
Party
Lok Janshakti Party (Ram Vilas)
Constituency
Balrampur-Katihar (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
AT-Sultanpur, Barsoi Bazar, Post-Barsoi, Thana-Barsoi, District-Katihar