क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला के प्रखंड टनकुप्पा के ग्राम पंचायत-ढ़ीबर के ग्राम-निमा दोहर की जनसंख्या 700 है एवं ग्राम पंचायत-गजाधरपुर के ग्राम-कैलूडीह की जनसंख्या 550 रहने के बावजूद प्राथमिक विद्यालय नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है ; यदि हाँ तो सरकार ग्राम पंचायत ढ़ीबर के ग्राम निमा दोहर एवं ग्राम पंचायत गजाधरपुर के ग्राम कैलूडीह में नये प्राथमिक विद्यालय के स्थापना की स्वीकृति का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?