क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिले में ऑनलाईन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोई स्थाई आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से युक्त आदर्श परीक्षा केन्द्र उपलब्ध नहीं है; यदि हाँ, तो क्या सरकार सीतामढ़ी जिले में एक स्थाई आदर्श परीक्षा केन्द्र सभी तकनीकी सुविधाओं के साथ खोलने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?