क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि दरंभंगा जिला के मनीगाछी प्रखंड में एक भी डिग्री महाविद्यालय नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि मनीगाछी प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय नहीं रहने के कारण गरीब छात्र-छात्राओं को अध्ययन करने में कठिनाईयां होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार दरभंगा जिला के मनीगाछी प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय कब-तक खोलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?