क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिलान्तर्गत प्रखण्ड रामगढ़वा में डिग्री कॉलेज नहीं है, जिसके कारण यहाँ प्रति वर्ष 4000 से अधिक छात्र/छात्राओं को इन्टर स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के बाद स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने में घोर असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, जबकि डिग्री कॉलेज की स्थापना हेतु 5 एकड़ से अधिक जमीन प्रखण्ड मुख्यालय से 1 कि०मी० की दूरी पर सिसवनिया बेसिक स्कूल में है जो नेशनल हाईवे और पीच सड़क से जुड़ा हुआ स्थान डिग्री कॉलेज खोलने की जमीन सबंधित सभी शर्ते को पूरा करता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त वर्णित बेसिक स्कूल के प्रांगण में डिग्री कॉलेज खोलने की स्वीकृति एवं निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यो ?