क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि बेगुसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड के फतेहा पंचायत में एनएच-28 से फतेहा ग्राम होते हुए सड़क जो कोयला चौर तक जाती है, काफी जर्जर है, जिससे ग्रामीणों, किसानों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क को कबतक बनाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?